विविध

राज्यपाल ने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के नैक मूल्यांकन हेतु प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के नैक ग्रेडिंग हेतु तैयार प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की. उन्होंने प्रस्तुतिकरण में व्यापक सुधार किए जाने के निर्देश दिए.

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर सुधार करते हुए शिक्षक अपने विद्यार्थियों के साथ मेंटोर मेंटी सम्बन्धों को मजबूत बनाएं और प्रति सप्ताह अपने विद्यार्थियों के साथ सामूहिक बैठक कर सामूहिक वार्ता करें, उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं को जानकर समाधान भी करें. उन्होंने विश्वविद्यालय के आउटकम अंकन पर विशेष जोर दिया.

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय एक अतिविशिष्ट धार्मिक क्षेत्र में स्थित है. इसके आस-पास स्थित धार्मिक स्थलों से सम्बन्धित प्रोजेक्ट तैयार कर विद्यार्थियों को विविध दर्शन पर शोध के लिए प्रोत्साहित करें. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसे कोर्सेज पर भी ध्यान दे, जो विद्यार्थियों को आर्थिक उपार्जन में सहायक हों.

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के एस0एस0आर0 को बेहतर करने का निर्देश दिया. उन्होंने विश्वविद्यालय को बेस्ट प्रैक्टिस के मूल्यांकन का विवरण समृद्ध करने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों को समीपस्थ ग्रामीण स्कूलों में बच्चों को भारतीय रीति-रिवाजों से वर्षगांठ, पर्व आदि मनाने, संस्कारों और परम्पराओं का ज्ञान रखने, संस्कृत श्लोकों का उच्चारण और उसका अर्थ जानने तथा गीता के अंशों को याद कराने के अभ्यास का कार्य करवाने को कहा. उन्होंने ग्रामीण स्कूूलों में सरस्वती पूजा कराने और इस आयोजन में अभिभावकों को जोड़ने का निर्देश भी दिया.

राज्यपाल ने नैक टीम के सभी सदस्यों को मूल्यांकन में उच्चतम ग्रेड प्राप्त करने हेतु जोर दिया.

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777