साइंस & टेक्नोलॉजी

लैपटॉप और कंप्यूटर के इंपोर्ट पर सरकार ने लगाया बैन

गुरुवार को भारत सरकार (India Government) ने लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। बता दें कि, ये प्रतिबंध HSN 8741 कैटेगरी के तहत आने वाले सभी उत्पादों पर लागू होगा। वहीं इस प्रतिबंध के तहत आने वाले उत्पादों में लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कम्पूटर, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर शामिल हैं।

देश में रोजगार को बढ़ावा देना
ये प्रतिबंध भारत सरकार ने मेक इन इंडिया अभियान के तहत लगाया है। इस अभियान का उद्देश्य भारत में घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना और आयात पर निर्भरता को कम करना है। सरकार का मानना है कि ये बैन भारत में लैपटॉप और कंप्यूटर उद्योग को बढ़ावा देगा और देश में रोजगार के अवसरों को पैदा करेगा।

क्या है HSN 874 कैटेगरी?

बता दें कि, HSN 8741 कैटेगरी में अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर वाले कंप्यूटर और सर्वर आते हैं। इन उत्पादों को मंगवाना आसान था लेकिन वे अब भारत में आयात करने के लिए प्रतिबंधित हैं।

भारत सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि, भारत में बेचे जाने वाले अधिकांश लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर चीन में निर्मित या असेंबल किए जाते हैं। वहीं इस नए नियम के साथ सरकार इन मैनुफैक्चरिंग और असेंबलिंग में से कुछ को भारत में शिफ्ट करने की उम्मीद कर रही है। डायरेक्ट जनरल ऑफ फॉरन ट्रेड द्वारा लैपटॉप के आयात प्रतिबंध पर निर्देश जारी किया गया।

वहीं नोटिस में कहा गया कि, एचएसएन 8741 के तहत आने वाले लैपटॉप, टैबलेट, ऑल इन वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर का आयात बैना होगा। और आयात को प्रतिबंधित आयात के लिए वैध लाइसेंस के खिलाफ अनुमति दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777