साइंस & टेक्नोलॉजी

कल से एल्बम आर्काइव डाटा को हटा देगा गूगल, पहले ही बना लें बैकअप, जानें तरीका

टेक दिग्गज गूगल ने पिछले महीने घोषणा करते हुए जानकारी दी थी कि वह अपने एल्बम आर्काइव फीचर को बंद कर रही है। कंपनी के अनुसार, यह सर्विस 19 जुलाई यानी कल से गूगल यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगी। गूगल का एल्बम आर्काइव फीचर यूजर्स को विभिन्न गूगल प्रोडक्ट के कंटेंट को देखने और मैनेज करने की अनुमति देता है। हालांकि कल से गूगल इस सुविधा को बंद करने जा रहा है।

एल्बम आर्काइव और डाटा
एल्बम आर्काइव की अंतिम तिथि 19 जुलाई है और इसमें केवल एक दिन का समय बचा है। गूगल कल से प्लग हटा देगा और सभी Hangout डाटा हमेशा के लिए हटा दिए जाएंगे। यानी आप अपने डाटा को सेव करना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द उसका बैकअप लेना होगा।

क्या-क्या होगा डिलीट
इस पूरे एल्बम आर्काइव डाटा डिलीट के बारे में सबसे बड़ा भ्रम यह है कि क्या इसके एक हिस्से के रूप में रेगुलर गैलरी तस्वीरें हटा दी जाएंगी या नहीं। जानकारी के लिए बता दें कि गूगल एल्बम आर्काइव के तहत केवल Hangouts के डाटा को हटाने वाला है। यानी इस एप से भेजी गईं और प्राप्त की गई फोटो को हटाया जाएगा।

यानी यदि आप पर्सनल या ऑफिस के काम और फोटो और स्क्रीनशॉट्स शेयर करने के लिए हैंगआउट्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 19 जुलाई से पहले डाटा का बैकअप ले लेना चाहिए। क्योंकि 19 जुलाई के बाद वो डाटा डिलीट हो जाएगा।

सवाल यह है कि उस डाटा को कैसे बचाया जाए। खैर, गूगल ने इस चेतावनी के साथ डाटा को सेव करने का तरीका भी बताया है। चलिए जानते हैं आप अपने डाटा को कैसे सेव कर सकते हैं।
डाटा डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

takeout.google.com को ओपन करें और अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें।
लॉगिन के बाद टॉप पर उपलब्ध सभी ऑप्शन को डि-सिलेक्ट करें।
फिर, नीचे स्क्रॉल करें और एल्बम आर्काइव ऑप्शन के सामने चेकबॉक्स सिलेक्ट करें।
नीचे स्क्रॉल करें और नेक्स्ट स्टेप बटन पर क्लिक करें।

आप डाउनलोड लिंक कैसे प्राप्त करना चाहते हैं – ईमेल करें या ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स, वनड्राइव और बॉक्स जैसे किसी अन्य क्लाउड स्टोरेज में सीधे डाटा जोड़ें में से अपने पसंदीदा ऑप्शन को चुनें और एक्सपोर्ट बटन पर क्लिक करें।

डाउनलोड लिंक (यदि आपने डाउनलोड लिंक चुना है) ऑप्शन मिलने तक प्रतीक्षा करें। यदि आपने डाटा को किसी अन्य क्लाउड स्टोरेज में एक्सपोर्ट करने का ऑप्शन चुना है, तो डाटा ट्रांसफर करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777