विविध

Sawan 2023: सावन में कब पड़ रहे कौन-कौन से व्रत और त्योहार

सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा पूरे विधि विधान से की जाए तो भोलेनाथ की कृपा जरूर बरसती है। इस बार तो सावन इसलिए भी खास है क्यों कि यह एक की जगह दो महीने तक चलेगा। सावन में शिव के साथ शक्ति की पूजा करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन साल का पांचवा महीना है। इस महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते है। आज शिवरात्रि मनाई जा रही है। शिवरात्रि के बाद और भी कई पर्वों की धूम देखने को मिलेगी।

हरियाली अमावस्या
हरियाली अमावस्या 17 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन पितरों की पूजा का खास महत्व है। हरियाली अमावस्या को पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है।

हरियाली तीज
हरियाली तीज का त्योहार हिंदू पंचांग के मुताबिक 19 अगस्त को मनाया जाएगा। शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगी और 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगी।

नागपंचमी
इस साल नाग पंचमी 21 अगस्त को मनाई जाएगी। नाग पंचमी का त्योहार सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन शिव के गले में सुशोभित नाग देवता को पूजा जाता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777