विविध

Swiggy ने खुदरा वितरण कंपनी लिंक के अधिग्रहण के लिए करार किया

दिल्ली – उपभोक्ताओं के ऑर्डर पर उनके पास खानपान का सामान पहुंचाने वाले ऑनलाइन मंच स्विगी ने लिंक लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का अधिग्रहण करने का पक्का करार किया है। स्विगी ने हालांकि सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया है। स्विगी ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी।

इस सौदे के बाद से स्विगी ने प्रौद्योगिकी आधारित वितरण मंच के साथ देश के व्यापक खुदरा बाजार में पदार्पण किया है।स्विगी ने कहा कि अधिग्रहण के बाद भी लिंक अपने सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेखर भेंडे की अगुवाई में स्वतंत्र कारोबार कंपनी के तौर पर काम करती रहेगी।

लिंक देश के प्रमुख आठ शहरों में लगभग 1,00,000 खुदरा स्टोर के नेटवर्क के माध्यम से प्रमुख दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों को खुदरा बाजार में विस्तार करने में मदद करता है।

स्विगी ने कहा, “इस अधिग्रहण के साथ वह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले भारतीय खुदरा खाद्य एवं किराना बाजार में कदम रखेगी। भारत का खुदरा खाद्य एवं किराना बाजार 570 अरब डॉलर से ज्यादा का है और इसके आठ प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777