विविध

Germany में अमेरिकी व्यक्ति ने दो महिला पर्यटकों पर हमला किया

बर्लिन – दक्षिणी जर्मनी के नेउशवांस्टीन कैसल के निकट दो महिला पर्यटकों पर कथित तौर पर हमला करने के बाद एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आस्ट्रिया की सीमा के निकट लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर बुधवार दोपहर यह घटना हुई। उसने एक बयान में बताया कि नजदीक स्थित केम्पटेन में अभियोजकों ने कहा कि घटना से कुछ देर पहले ही 30 वर्षीय संदिग्ध 21 और 22 वर्ष की इन महिला पर्यटकों से मिला था।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए की खबर के अनुसार, यह हमला मेरीनब्रुक के पास हुआ, जो कैसल के पास एक खाई के ऊपर बना पुल है, जहां से नेउशवांस्टीन का मनोरम दृश्य दिखता है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने 21 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद, 22 वर्षीय महिला उसकी सहायता के लिए आगे बढ़ी, और व्यक्ति ने उसे खड़ी ढलान से नीचे धक्का दे दिया। अभियोजकों ने कहा कि यह यौन उत्पीड़न का प्रयास रहा होगा।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने 21 वर्षीय महिला को भी खड़ी ढलान से नीचे कथित तौर पर धकेल दिया। उसे हेलीकॉप्टर से एक अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति शुरूआत में भाग गया था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि व्यक्ति भी एक पर्यटक है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777