विविध

उतार-चढ़ाव भरा रहा दिन, सेंसेक्स, निफ्टी फ्लैट बंद

मिले जुले ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार पर दबाव देखने को मिला है। आज के कारोबार में भारी उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों में फ्लैट कारोबार दिखा है। सेंसेक्‍स में मात्र 5 अंकों के करीब बढ़त देखने को मिली है। Sensex 5.41 अंक यानी 0.008 फीसदी बढ़कर 62,792.88 अंक पर बंद, निफ्टी 5.15 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 18,599 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ।

आज के कारोबार में आईटी शेयरों ने बाजार का मूड खराब किया है। निफ्टी पर आईटी इंडेक्‍स 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। एफएमसीजी और मेटल्फा इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। हालांकि बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, फार्मा और रियल्टी इंडेक्‍स हरे निशान में बंद हुए हैं। इस सबके बीच निवेशकों ने शेयर बाजार से करीब 73,000 करोड़ रूपये की कमाई की।

NIFTY के टॉप गेनर्स
NSE Nifty पर ULTRACEMCO के शेयर 2.91 फीसदी के उछाल के साथ, DIVISLAB में 2.23 फीसदी, KOTAKBANK में 1.94 फीसदी, GRASIM में 1.74 फीसदी की TATAMOTARS में 1.60 में बढ़त देखने को मिल रही है।

NIFTY पर इन शेयरों में दिखी टूट
NSE Nifty पर TECHM में 1.92 फीसदी, INFY में 1.82 फीसदी, TCS में 1.60 फीसदी, WIPRO में 1.60 फीसदी और ONGC में 1.00 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

भारतीय रुपया मामूली गिरावट
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया पिछले बंद के मुकाबले मामूली रूप से 0.09 पैसे टूटकर 82.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777