राष्ट्रीय

जून से महंगी हो जाएंगी Honda की ये दो कारें, इतनी बढ़ जाएगी कीमत

आप भी अगर जून में होंडा की नई कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो हमारी आज की खबर खास आप लोगों के लिए है बता दें कि होंडा कार इंडिया ने इस बात की घोषणा कर दी है कि कंपनी बढ़ती लागत के दबाव को देखते हुए जून से अपनी सेडान Honda City और Amaze की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। इस कार की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी? आइए आपको इस बात की जानकारी देते है।

Honda City और Amaze हो जाएंगी महंगी

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि होंडा अगले महीने यानी जून से होंडा सिटी और होंडा अमेज की कीमत में अधिकतम 1 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। बता दें कि इन दोनों ही मॉडल्स के सभी वेरिएंट्स महंगे किए जाएंगे।

Honda Amaze Price

होंडा की इस सेडान की कीमत 6 लाख 99 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) है जो 9 लाख 60 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Honda City Price

इस गाड़ी के 5th जेनरेशन मॉडल की कीमत 11 लाख 49 हजार रुपये से शुरू होती है। होंडा की नई सिटी eHEV मॉडल की कीमत 18 लाख 89 हजार रुपये से शुरू होती है। ये दोनों ही कीमतें इस कार के एक्स शोरूम प्राइस है. एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि कीमत में बढ़ोतरी का असर इन मॉडल्स के स्ट्रांग हाईब्रिड मॉडल्स पर देखने को नहीं मिलेगा।

आ रही होंडा की नई एसयूवी

ग्राहकों के लिए होंडा अपनी नई एसयूवी कार Honda Elevate को लेकर आने वाली है, इस कार की लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है. कंपनी अपनी इस कार को अगले महीने 6 जून 2023 को लॉन्च करेगी।

बता दें कि कंपनी अपनी इस अपकमिंग कार की टीजर इमेज को ट्विटर पर शेयर कर चुकी है जिससे इस कार के शॉर्प डिजाइन की झलक मिली है।

होंडा की ये अपकमिंग कार आधिकारिक लॉन्च के बाद मार्केट में पहले से मौजूद Kia Seltos, Hyundai Creta और Maruti Suzuki Grand Vitara से होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777