राष्ट्रीय

राज्यपाल ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने शक्ति की प्रतीक मां भगवती के अनुष्ठान पर्व नवरात्रि और भगवान राम के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि शक्ति अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान की नवमी को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन हम सबको एक नई प्रेरणा देता है।

राज्यपाल ने कहा कि मां भगवती इस चराचर जगत की आदि शक्ति हैं। वहीं भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन सबको उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने के लिए एक नई प्रेरणा देता है।

राम नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मातृ शक्ति के प्रति भारत की सनातन आस्था और सम्मान के भाव को प्रदर्शित करता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम प्रेम सद्भाव एवं लोक कल्याण के प्रतीक थे हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन मे उतारते हुए लोक कल्याण की भावना से कार्य करने चाहिए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777