राष्ट्रीय

संवैधानिक संस्थाएं खतरे में, एजेंसियों पर मोदी सरकार का कब्जा – सोनिया गांधी

रायपुर में कांग्रेस के 85वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत में लोकतंत्र को मजबूत किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को टर्निंग प्वाइंट भी बताया।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को बधाई दी। देश में संवैधानिक मूल्यों को कुचला जा रहा है। संवैधानिक संस्थाएं खतरे में है। देश की एजेंसियों पर सरकार का कब्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ भेदभाव करने का आरोप लगाया।

पूर्व अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि हम एक वाहन है जिसके द्वारा लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय के खिलाफ लड़ते हैं। हम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाते हैं. हम लोगों के सपने पूरे करते हैं। हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन हम जरूर जीतेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी किया तीखा प्रहार
सोनिया गांधी से पहले कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अधिवेशन को संबोधित किया। खरगे ने महंगाई, बेरोजगारी और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया।

खरगे ने कहा कि आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है। सत्ता में बैठे लोगों ने देश की जनता के अधिकारों और भारत के मुल्यों पर हमला बोल रखा है। इसलिए आज एक नए आंदोलन के शुरुआत की जरूरत है।

खरगे ने कहा कि हम भाजपा को हराने के लिए समान विचार वाले दलों के साथ तालमेल के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘देश के प्रजातंत्र को तोड़ने का षड्यंत्र हो रहा है।

इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा। उन्होंने कहा, आज सत्ता में बैठे लोग जनता के अधिकारों पर हमला बोल रहे है। आज सबको ‘सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान’ का संकल्प लेना होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777