राष्ट्रीय

कुएं से बाहर निकाला गया तेंदुआ, शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा

बागपत – जनपद में बिनोली थाना क्षेत्र के रंछाड गांव में पिछले 38 घंटे से अधिक समय तक कुएं में फंसे तेंदुए को मंगलवार सुबह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। गैर लाभकारी संस्था ‘वाइल्ड लाइफ एसओएस’ मथुरा, मेरठ और वन विभाग, बागपत के दल ने यह सफल बचाव अभियान चलाया।

अब इस तेंदुए को शिवालिक रेंज में छोड़ दिया जाएगा। वन अधिकारी के अनुसार, तेंदुए (मादा) की उम्र करीब साढ़े चार साल है। डीएफओ ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे बिनोली थाना क्षेत्र के रंछाड गांव के लोगों ने गांव के एक सुखे कुएं में तेंदुआ दिखने की जानकारी वन विभाग को दी थी।

किसान रणवीर सिंह के खेत में यह कुआं खुला हुआ है। संभव है कि रात के अंधेरे में तेंदुआ अचानक कुएं में गिर गया हो। मंगलवार सुबह बचाव दल ने ट्रेंकुलाइजर गन के माध्यम से दूसरे प्रयास में तेंदुए को बेहोश कर दिया। इसके बाद बाद में कुएं में उतरे दल ने तेंदुए को बाहर निकाला। वन विभाग का दल तेंदुए को पिंजरे में लेकर यहां से सहारनपुर के लिए रवाना हो गया, जहां इस तेंदुए को शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777