राष्ट्रीय

श्री जेरेमी लालरिनुंगा और सुश्री बिंद्यारानी देवी ने बेहतरीन प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाया – मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंग्लैण्ड के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमण्डल खेल-2022 में वेटलिफ्टर श्री जेरेमी लालरिनुंगा को स्वर्ण पदक तथा वेटलिफ्टर सुश्री बिंद्यारानी देवी को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री जेरेमी लालरिनुंगा और सुश्री बिंद्यारानी देवी ने अपनी प्रतिभा, लगन और परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है। इस उपलब्धि से युवा पीढ़ी को निश्चित तौर पर प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777