राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीरामलला तथा श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर आज जनपद अयोध्या के सरयू घाट/रामकथा पार्क स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री जी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीरामलला तथा श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने जनपद अयोध्या में संचालित विकास कार्याें एवं श्रावण झूला मेले के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रावण झूला मेले को सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्यांे का निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री जी दिगम्बर अखाड़ा में महंत परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंत जी हमेशा सभी के प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर दिगम्बर अखाड़ा के महंत श्री सुरेशदास जी महाराज एवं अन्य साधु-संत तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777