विविध

विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशिया में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की और सीमा की स्थिति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा, “बाली में मेरे दिन की शुरुआत चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के साथ हुई। चर्चा एक घंटे तक चली।

सीमा की स्थिति से संबंधित हमारे द्विपक्षीय संबंधों में विशिष्ट बकाया मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। छात्रों और उड़ानों सहित अन्य मामलों के बारे में भी बात की गई। इसके अलावा जयशंकर ने अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और जी20 विचार-विमर्श पर इसके प्रभाव पर भी दृष्टिकोण साझा किया।

इस साल मई में भारत और चीन ने सीमा मुद्दों पर बातचीत की और उन्होंने जल्द से जल्द वरिष्ठ कमांडरों लेवल की बैठक के अगले दौर को आयोजित करने का फैसला किया। 2020 में गलवान संघर्ष के बादगतिरोध को हल करने के लिए कई दौर की सैन्य और कूटनीतिक वार्ता हुई है। कुछ सीमा बिंदुओं पर डिसइंगेजमेंट हुआ।

लेकिन कुल मिलाकर, पूरी करह से डिसइंगेजमेंट को लेकर गतिरोध बरकरार है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने पहले कहा था कि जहां तक ​​​​मौजूदा स्थिति (पूर्वी लद्दाख में) का संबंध है, हमने राजनयिक और सैन्य दोनों माध्यमों से चीनी पक्ष के साथ निरंतर संचार बनाए रखा है।

2020 में शुरू हुई चीनी आक्रामकता पर,रक्षा मंत्रालय ने अपनी साल के अंत की समीक्षा में कहा था कि एलएसी पर एक से अधिक क्षेत्रों में बल द्वारा यथास्थिति को बदलने के लिए चीनियों द्वारा एकतरफा और उत्तेजक कार्रवाई का जवाब दिया गया है। बता दें कि जयशंकर जी20 विदेश मंत्रियों की 7 और 8 जुलाई को बाली में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया गए हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777