भारत

7 फेरे होंगे, मंडप होगा, लेकिन शादी में नहीं होगा दूल्हा

हमने अकसर देखा है शादी के बाद दो लोगों के बीच अपसी समझ न मिल पाने के कारण तनाव बढ़ने लगता है। और लोग आखिर में आकर रिश्ता खत्म कर देते हैं। ऐसा केवल शादी में ही नहीं बल्कि रिलेशनशिप में भी होता हैं। आज अगर अपने आस पास के लोगों पर नजर डाली जाए तो हर किसी की दिल टूटने की अपनी ही कहानी हैं। दिल टूटने से तंगा चुकी गुजरात की एक लड़की ने खुद से ही शादी करने जा रही है। वो भी पूरे रीति-रिवाज़ के साथ। 11 जून 2022 को भारत में एक ऐसी शादी होगी जिसे इससे पहले किसी ने नहीं देखा होगा। 24 वर्षीय क्षमा बिंदू खुद से शादी करने जा रही है।

इस शादी को वह पूरे रिचुअल के साथ करने जा रही हैं। गुजरात के वडोदरा में रहने वाली क्षमा पूरे शादी के रीति रिवाजों के साथ खुद के साथ सात फेरे लेकर कसम खाएंगी और शादी की प्रतिज्ञा लेंगी। इसके अलावा वह गोवा अपने हनीमून पर जाएंगी। इस शादी में केवल कोई दूल्हा या ‘बारात’ नहीं होगी बाकि सब कुछ होगा।

यह भारत की पहली सोलो वेडिंग होने जा रही है। अपनी शादी को लेकर क्षमा ने कहा “मैंने यह देखा कि क्या भारत में ऐसी कोई शादी हुई है। लेकिन कोई नहीं मिली। शायद मैं ऐसा करने वाला पहली व्यक्ति हूं। क्षमा ने कहा, मैं कभी शादी नहीं करना चाहती थी। लेकिन मैं दुल्हन बनना चाहती थी। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया। क्षमा ने समझाया कि स्व-विवाह स्वयं के लिए और स्वयं के लिए बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। यह आत्म-स्वीकृति का कार्य भी है। लोग किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं और इसलिए, यह शादी करने जा रही हूं।

खुद से शादी करने के लिए क्षमा के कदम का उद्देश्य इस तथ्य को उजागर करना था कि “महिलाएं मायने रखती हैं”। उसने कहा: “कुछ लोग आत्म-विवाह को अप्रासंगिक मान सकते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं वास्तव में जो चित्रित करने की कोशिश कर रही हूं वह यह है कि महिलाएं मायने रखती हैं।

अपने फैसले पर अपने परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में बोलते हुए। उसने कहा कि उसके माता-पिता ने उसे शादी के लिए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया था। गोत्री के एक मंदिर में होने वाली शादी के लिए क्षमा ने पांच मन्नतें तैयार की हैं। शादी के बाद उन्होंने खुद को दो हफ्ते के हनीमून पर गोवा ले जाने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777