राष्ट्रीय

कांग्रेस ने संगठन में सुधारों के लिए कार्यबल बनाया, राजनीतिक मामलों का समूह भी गठित

नयी दिल्ली – कांग्रेस ने उदयपुर चिंतन शिविर में किए गए फैसलों के क्रियान्वयन के मकसद से मंगलवार को आठ सदस्यीय कार्य बल-2024 का गठन किया। साथ ही, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों का समूह भी गठित किया गया।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस की दो अक्टूबर से प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के समन्वय के लिए नौ सदस्यीय केंद्रीय योजना समूह का भी गठन किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन महत्वपूर्ण समूहों का गठन किया।

कार्य बल-2024 में पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, प्रियंका गांधी वाद्रा, के सी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और चुनावी रणनीतिकार सुनील कानगोलू शामिल हैं।

राजनीतिक मामलों के समूह में राहुल गांधी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कांग्रेस के जी 23 के दो अहम सदस्य गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को जगह मिली है। केंद्रीय योजना समूह में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर और कुछ अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777