राष्ट्रीय

संबित पात्रा का दावा, हिमाचल प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी भाजपा

शिमला – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को यहां कहा कि दिसंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा हिमाचल प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी।

पात्रा ने यहां एक होटल में भाजपा राज्य मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश में हम निश्चित रूप से फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। राज्य का सामाजिक वातावरण भाजपा के पक्ष में है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से डरती है। और पूरी तरह उलझन में है कि प्रतिकूल स्थिति से कैसे निपटा जाए।

पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के 18 करोड़ सदस्य हैं, 16 से अधिक राज्यों में सरकारें हैं और 1,300 से अधिक विधायक हैं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777