विविध

माँ बनने के बाद मैगजीन कवर पर नजर आईं प्रियंका चोपड़ा जोनस

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय की बदौलत पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिये माँ बनने की ख़ुशी फैंस के साथ शेयर की थी। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सरोगेसी के जर‍िए अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनें। इस खबर के बाद अभिनेत्री काफी दिनों तक चर्चा में बनी हुई थी। अब एक बार फिर प्रियंका अपने हॉट फोटोशूट की वजह सुर्खियां बटौर रही हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हार्पर्स बाजार मैगजीन के कवर पेज के लिए एक फोटोशूट करवाया। डीप नैक और बैकलेस गाउन में अभिनेत्री बेहद ही हॉट लग रही हैं। फोटोशूट के साथ अभिनेत्री का मैगजीन को दिया हुआ इंटरव्यू भी काफी ट्रेंड कर रहा हैं। हाल ही में माँ बनी प्रियंका ने हार्पर्स बाजार मैगजीन से अपने माँ बनने के अनुभव के साथ प्यार और शांति के बारे में बात की। अभिनेत्री की ख़ुशी का अंदाज आप उनकी तस्वीरें देखकर लगा सकते हैं। लोगों को प्रियंका का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

इसके अलावा अभिनेत्री ने अपनी कुछ सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपनी कार में बैठकर धुप का लुफ्त उठाती दिख रही हैं। काम की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स में नजर आई थी। इसके अलावा प्रियंका अमेजन प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777