मनोरंजन

अतरंगी रे का प्रमोशन करने पहुंची सारा अली खान, सलमान संग किया डांस घरवालों की जमकर लगाई क्लास

बिग बॉस 15 के घर में पूरे हफ्ते लड़ाई झगड़े, टास्क, गॉसिप्स, बैक बीचिंग देखकर आखिर में दर्शक वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वीकेंड के वार में अभिनेता और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान आकर सारे कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाते हैं और बिग बॉस के स्टेज पर कुछ स्पेशल किया जाता है। इसी कड़ी में इस सप्ताह वीकेंड के वार पर अभिनेत्री सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ का प्रमोशन करने पहुंची। उन्होंने सलमान खान के साथ स्टेज पर जमकर मस्ती की और एक दूसरे के गानों पर ठुमके लगाए। सारा अली खान ने बिग बॉस के घर में जाकर कंटेस्टेंट के साथ टास्क भी किये। वहीं दूसरी ओर वीकेंड के वार में देखा गया की कैसे सलमान खान के सामने कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ गए और जमकर एक दूसरे को गन्दी गन्दी गालिया दी।

एपिसोड की शुरुआत बिग बॉस के गुनहगार टास्क से होती जहाँ घरवाले अपने गुनहगारों का चुनाव करते हैं। टास्क के दौरान रश्मि देसाई ने अभिजीत पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अभिजीत ने शमिता शेट्टी को अपने पैरों की जूती बताया। इस बात के जवाब में अभिजीत ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा इसी बीच उन्होंने गुस्से में आकर सलमान खान और सभी घरवालों के सामने कहा ऐसी लड़कियों को मैं पैर की जूती में रखता हूं। यह बात सुनकर शमिता शेट्टी अभिजीत पर भड़क जाती है। इस बात पर सलमान खान उन्हें समझाते हैं इस मौके पर रवीना टंडन भी वहां मौजूद थी।

इसके बाद बिग बॉस के घर के अंदर का माहौल दिखाया जाता है जहां कंटेस्टेंट आपस में ही लड़ रहे होते हैं। सलमान खान वापस स्टेज पर आते हैं और साथ ही सारा अली खान भी उनके पीछे पीछे होस्ट बन कर स्टेज पर आ जाती हैं। सलमान खान के साथ सारा अली खान ने बड़े मजेदार बाते करती है फिर नॉक-नॉक गेम भी खेलती हैं। सारा शुरू करती है, “नॉक- नॉक”। “कौन है?” सलमान जवाब देते हैं। इसपर सारा कहती है, “सल-मन ना मान, मैं तेरी महमान। सलमान भी एक नॉक-नॉक जोक लेकर आते हैं। सलमान शुरू करते हैं, “नॉक-नॉ”। “वहाँ कौन है?” सारा जवाब देती है। सलमान कहते हैं, “सारा”। “सारा कौन?” सारा ने पूछा। इसपर सलमान गाना गाते हैं, “सारा ज़माना, हसीनों का दीवाना”।

इसके बाद दोनों मिलकर जुम्मे की रात हैं गाने पर डांस करते हैं। इसके बाद सारा सलमान खान को उनके हाल ही में रिलीज़ हुए गाने चका चक पर डांस करने के लिए कहती हैं। डांस करने के बाद सलमान खान सारा अली खान से स्टेज पर कुछ टास्क करवाते हैं। सलमान खान के साथ टास्क के बाद सारा बिग बॉस के घर में जाकर घरवालों से भी उनके गाने चका चक पर डांस करवाती है। इसके बाद आखिर में वह घरवालों से टास्क करवाती है और उनकी जमकर क्लास भी लगाती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777