मनोरंजन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज के बाद ED ने नोरा फतेही को पूछताछ के लिए बुलाया

सुकेश चंद्रशेखरन मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को बुलाया है। नोरा को पहले ईडी की तरफ से नोटिस भेजा गया था। इससे पहले इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुकेश चंद्रशेखरन द्वारा चलाए जा रहे कई करोड़ की रंगदारी से जुड़े रैकेट में पूछताछ के लिए उन्हें वापस बुला लिया है। कुछ हफ्ते पहले इसी मामले में दिल्ली में जांच एजेंसी ने एक्ट्रेस से 7 घंटे तक पूछताछ की थी।

आशंका है कि सुकेश चंद्रशेखर मामले में अन्य अभिनेताओं ईडी से पूछताछ कर सकते हैं। दरअसल, जांच एजेंसी जैकलीन से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उन्हें भी इस मनी लॉन्ड्रिंग से फायदा हुआ है। उनके साथ नोरा फतेही को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश कथित तौर पर तिहाड़ जेल से जैकलीन फर्नांडिस को स्पूफ बुलाता था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777