मनोरंजन

‘गदर’ फिल्म के फैंस के लिए आई Good News, जल्द शुरू होने वाली है सीक्वल की शूटिंग

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ जब 20 साल पहले रिलीज हुई थी। तो इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सफलता के आयाम को छुआ था। तब से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस इंतजार में है। और अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जो इसके फैंस के लिए गुड न्यूज से कम नहीं है।

उत्कर्ष फिर बनेंगे सनी के बेटे राजे
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अनिल शर्मा ने इस फिल्म की कहानी को पूरा कर लिया है। इस फिल्म में तारा सिंह के रोल में सनी देओल दिखाई देंगे। सकीना का रोल अमीषा पटेल ही करेंगी। तो इन दोनों के बेटे चरणजीत उर्फ जीते के रोल में उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे। जहां पहले पार्ट में सनी देओल को पाकिस्तान की सरजमीं गदर मचाते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है इस बार भी तारा सिंह यानी सनी देओल पाकिस्तान जाएंगे और कहर मचाएंगे पर उनका ये गुस्सा फूटेगा अपने बेटे के लिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है और फिल्म नवंबर में शुरू हो सकती है।

2001 में आई गदर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका
अनिल शर्मा निर्देशित 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ के गाने, डायलॉगस ,कहानी सबको फैंस का बहुत प्यार मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आपको बता दें इस फिल्म ने उस वक्त 100 करोड़ कमाए थे साथ ही कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे।

2018 में हो चुका है उत्कर्ष शर्मा का डेब्यू
आपको बता दें कि साल 2018 में जीनियस से उत्कर्ष ने अपना बॅालीवुड डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्कर्ष के जिम में कसरत करते हुए कई पिक्चर्स वायरल हुए थे। उनका गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा था। कहा जा रहा है ये फिटनेस उनकी फिल्म गदर 2 के लिए ही है.ऐसे में उम्मीद है कि गदर 2 उत्कर्ष के लिए उनके करियर ग्राफ को एक स्टेप ऊपर ले जाए। खैर फिल्म को लेकर अब ऑफिशियल अनॉसमेंट कब होती है।ये देखना होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777