मनोरंजन

सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, कहा- असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी मां के निधन के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा – मेरी मां मेरी कोर थी। आज मैं अपने अंदर एक अजीब सा असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं।

मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। मैं और मेरा परिवार इस दुख के दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।

अरुणा भाटिया को कुछ दिन पहले मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अक्षय, जो विदेश में अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ रहने के लिए भारत वापस आ गए थे।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में पुष्टि की थी कि उनकी मां अरुणा भाटिया बीमार है। और उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनके लिए दुआ करने की अपील की थी। अभिनेता ने उसी के बारे में इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा नोट साझा किया थी।

उन्होंने लिखा, मेरी माँ के स्वास्थ्य के लिए आपकी चिंता शब्दों से परे है। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन समय है। आपकी हर एक प्रार्थना बहुत मदद करेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777