कारोबार

सोना-चांदी के भाव आज फिर गिरे, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट्स

सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव आज भी गिरे हैं। सोने की चमक जहां धूमिल हुई है वहीं, चांदी कमजोर। गुरुवार को बुधवार के मुकाबले 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 154 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर अब 47294 रुपये पर आ गया है। वहीं, चांदी में भी महज 76 रुपये प्रति किलो कमजोर होकर 63306 रुपये पर खुली।

हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर जाएगा। बता दें पिछले साल 7 अगस्त के ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से आज के रेट की तुलना करें तो सोना 8960 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। वहीं, चांदी भी पिछले साल से 12626 रुपये सस्ती है।

वहीं 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 47105 रुपये पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 43321 और 18 कैरेट 35471 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 14 कैरेट का भाव अब 27667 रुपये पर आ गया है। बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777