फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में कल्याण सिंह ने अहम भूमिका निभाई – प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई तथा आने वाली पीढ़ियां इसके लिए उनकी आभारी रहेंगी। उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह से बात की और संवेदनाएं प्रकट कीं। प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा, दुख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं। कल्याण सिंह जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व के स्वामी थे।

उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान अमिट है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में कल्याण सिंह जी ने अहम भूमिका निभाई। देश की हर पीढ़ी इसके लिए उनकी आभारी रहेगी। भारतीय मूल्यों में वे रचे-बसे थे और अपनी सदियों पुरानी परंपरा को लेकर उन्हें गर्व था। प्रधानमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह समाज के कमजोर, पिछड़े और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे और किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में उन्होंने कई प्रयास किए। उन्होंने कहा, उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

ज्ञात हो कि कल्याण सिंह का शनिवार शाम लंबी बीमारी के बाद लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। गौरतलब है कि वयोवृद्ध नेता सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में चल रहा था। दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777