मनोरंजन

सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आईं शमिता शेट्टी

पोर्नोग्राफी केस में फंसे जीजा राज कुंद्रा और बहन शिल्पा के सपोर्ट में शमिता शेट्टी रोज कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में आजकल वो मीडिया की सुर्खियों में ज्यादा ही रहती हैं। बता दें कि इन दिनों राज कुंद्रा अश्लील फिल्म और ऐप निर्माण के मामले में फंसे है। जिसकी जांच चल रही है। इसी बीच शमिता शेट्टी का सैलून जाते हुए वीडियो आया है।

शमिता के वीडियो को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो सैलून के अंदर जाते दिख रही हैं। शमिता ने डेनिम पहना है। जिसमें वे काफी स्टाइलिश लग रही हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी हो जाए पर स्टाइल में रहने का’। एक अन्य यूजर ने लिखा है।‘सैलून परिवार से ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है’।

शिल्पा के सपोर्ट में शेयर किया था पोस्ट
हाल ही में शमिता का पोस्ट वायरल हुआ था। जिसमें अपनी फोटो के साथ उन्होंने अपनी व्यक्तिगत परेशानियों को लेकर लिखा था। उन्होंने लिखा था, ‘कभी-कभी आपके अंदर की ताकत किसी बड़ी लपट की तरह नहीं होती, जो सबको नजर आए। यह सिर्फ एक छोटी सी चिंगारी है, जो चमकती दिखाई देती है। आप जो कुछ भी कहते हैं या करते हैं, उस पल में वे जो भी व्यक्तिगत परेशानियों से गुजर रहे है। लोग उसे अपने निजी लेंस से देख फिल्टर करते हैं, जो उनके बारे में नहीं होता है। बस यह कहूंगी की जितना हो सके अपने काम को पूरी ईमानदारी और प्यार से करते रहो’।

आपको बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज के कारण शिल्पा की भी इन दिनों मुश्किलें बढ़ गई है, लोग उनकी भी आलोचना कर रहे हैं। वहीं शिल्पा ने मुंबई पुलिस पर अपना भरोसा जताया था, ऐसे समय में उनकी बहन ने भी उन्हें सपोर्ट किया था। शमिता ने लिखा था। मेरी मुनकी मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। और मैं हर तरह के हालातों में हमेशा तुम्हारे साथ हूं। बता दें कि शिल्पा को सपोर्ट कर रही शमिता भी लोगों के गुस्से का शिकार हो रही हैं।

शिल्पा को सपोर्ट करने के लिए एक्टर माधवन भी आगे आए है। उन्होंने लिखा है। जितने लोगों को मैं जानता हूं उनमें से तुम सबसे स्ट्रॉन्ग लोगों में से एक हो। मुझे पूरा भरोसा है। यह चुनौती भी तुम ग्रेस के साथ पार कर लोगी।

शिल्पा ने क्या कहा
शिल्पा ने अपने बयान में कहा कि उनपर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। मीडिया ट्रायल हो रहा है। अभी कुछ साबित नहीं हुआ है। और उनपर उन्हें लेकर झूठी बयानबाजियां बंद हो।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777