मनोरंजन

भोजपुरी में भी आया हिना खान का गाना ‘बारिश बन जाना

हिना खान का पॉप्युलर सॉन्ग ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन भी आ गया है।
इस गाने के भोजपुरी वर्जन को पायल देव के साथ भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गाया है। गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। पवन सिंह के फैंस का कहना है। कि ये गाना नहीं दिल से निकली आवाज है। यूट्यूब पर गाना खूब देखा जा रहा है।

भोजपुरी वर्जन में भी हैं हिना खान
‘बारिश बन जाना’ का हिंदी वर्जन ओरिजनली टीवी ऐक्ट्रेस हिना खान और शाहिर शेख पर फिल्माया गया था। गाने के भोजपुरी वर्जन में भी उनको रखा गया है। मगर साथ में पायल देव और पवन सिंह को भी गाने के म्यूजिक वीडियो में एंट्री मिली है। हिना खान का गाना भी उनके फैंस को खूब पसंद आया है।

पवन सिंह के फैंस हुए खुश
पवन सिंह और पायल देव की जुगलबंदी पहले भी दिखाई दे चुकी है। उनके हिट होली सॉन्ग कमरिया हिला रही है को फैंस ने खूब पसंद किया था। फैंस दोनों को फिर से साथ देखना चाह रहे थे और उनकी विश पूरी हो गई।

गाने की बनी हैं रिकॉर्डतोड़ रील्स
हिना खान ने गाने की शूटिंग के कई बीटीएस वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट किया था। जिसके मुताबिक, बारिश बन जाना गाने की 24 दिन में 2 मिलियन रील्स बनीं। हिंदी गाने के लिए ये रिकॉर्ड है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777