मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में RSS के प्रचारकों की होगी बैठक

भोपाल – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों की बैठक शुक्रवार को मध्य प्रदेश के चित्रकूट शहर में शुरू होगी। जिसकी अध्यक्षता RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। उन्होंने कहा कि सीमित संख्या में क्षेत्र प्रचारक बैठक में शामिल होंगे। जबकि देश के विभिन्न हिस्सों से अन्य लोग ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दें कि चित्रकूट स्थित दीनदयाल अनुसंधान संस्थान में होने वाली बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए मोहन भागवत 2 दिन पहले चित्रकूट पहुंच चुके हैं। बैठक में होने वाले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सहित मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों के कार्यों की समीक्षा होगी।

दरअसल 9 से 10 जुलाई तक संघ प्रमुख 11 क्षेत्रों के प्रचारकों से चर्चा करेंगे। जिसके बाद 12 जुलाई को देशभर के 45 प्रांत प्रचारकों से चर्चा होगी। और वहीं 13 जुलाई को अलग-अलग संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्रियों से भी चर्चा की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777