उत्तराखंडसनातन

सरकार का यू-टर्न, चारधाम यात्रा पर अगले आदेश तक रोक

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर हर रोज नए- नए फैसले सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा पर बड़ा यू-टर्न लिया है। दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने ऐसा उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश को मानते हुए किया है।

इससे पहले सरकार की ओर से चार धाम यात्रा को हरी झंडी दी गई थी। सरकार ने सोमवार को यात्रा के लिए कोविड गाइडलाइंस भी जारी कर दी थी। गाइडलाइंस के मुताबिक पहले चरण की यात्रा 1 जुलाई से शुरू होनी थी। जबकि दूसरे चरण की यात्रा 11 जुलाई से शुरू होती। चार धाम यात्रा के लिए कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव होनी अनिवार्य थी।

सोमवार को ही उत्तराखंड हाईकोर्ट में चार धाम यात्रा के मामले में सुनवाई की थी। सरकार ने सीमित लोगों के साथ चार धाम यात्रा शुरू करने की बात कही थी। लेकिन कोर्ट ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है। इस मामले में 7 जुलाई को फिर से सुनवाई होगी। कोर्ट ने चार धाम यात्रा पर रोक लगाते हुए कहा कि मंदिरों की लाइव स्ट्रीमिंग होनी चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777