कारोबार

सोने की कीमत में आई 300 रुपये से ज्यादा की गिरावट, चांदी हुई मजबूत

मंगलवार को सोने की कीमतों में आई तेजी आज बरकरार नहीं रह पाई। 22 कैरेट गोल्ड का दाम आज 311 रुपये गिरकर 48,205 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी आज मंगलवार के मुकाबले मजबूत हुई है। आज 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 24 कैरेट गोल्ड से अधिक है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 16 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777