पंजाब

पंजाब में कोरोना किट घोटाला मामले को लेकर सियासत तेज

पंजाब सरकार पर कोरोना टीकाकरण अभियान से लाभ कमाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि पंजाब सरकार वैक्सीन को तय कीमत पर खरीदकर उसे ज्यादा कीमत पर निजी अस्पतालों को बेच रही है। बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि पंजाब में वैक्सीन की कीमत को बढ़ाकर निजी अस्पताल में दिया जा रहा था। इस पर अभी कार्रवाई भी नहीं हुई कि आज एक और मामला सामने आया-फतह कोविड-19 किट स्कैम। कांग्रेस पार्टी की पंजाब की सरकार कैसे घोटाले पर घोटाले कर रही है ये केवल भ्रष्टाचारी कांग्रेस ही कर सकती है।

गौरव भाटिया ने कहा कि पंजाब सरकार ने कोविड में एक निर्णय लिया कि फतह कोविड किट्स नागरिकों के लिए खरीदेंगे। लेकिन अप्रैल के पहले हफ्ते में पहला टेंडर आया जिसमें इसकी कीमत पहले से ही बढ़ी हुई थी। कीमत 837 रु. थी। 20 अप्रैल के आस-पास दूसरे टेंडर में इसकी कीमत बढ़कर 1,226 हो गई।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777