विविध

ज्यूड फेलिक्स को जूनियर पुरूष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया

नई दिल्ली। पूर्व कप्तान ज्यूड फेलिक्स सेबेश्चियन को भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।हाकी इंडिया ने टीम के सफल यूरोप दौरे के बाद यह नियुक्ति की जिसमें पिछले साल के जूनियर पुरूष कोर ग्रुप के नौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत के हाई परफोरमेंस निदेशक डेविड जॉन ने जोर दिया कि हाकी इंडिया द्वारा पांच-छह वर्षों से शुरू किये ये कार्यक्रमों का फल मिल रहा है जिसमें जूनियर खिलाड़ियों को सीनियर टीम में जगह बनाने के लिये आगे बढ़ाना शामिल है जिससे इस नये ओलंपिक चक्र में प्रतिभाओं का पूल बढ़ेगा।

तैंतीस सदस्यीय जूनियर पुरूष कोर ग्रुप ज्यूड फेलिक्स के नेतृत्व में ट्रेनिंग करेगा जिसमें लड़के विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने की तैयारी में करेंगे। जॉन ने कहा, ‘‘ज्यूड फेलिक्स कोच के तौर पर पूर्व भारतीय कप्तान के रूप में अपना अपार अनुभव लेकर आयेंगे। उनके मार्गदर्शन में हम जूनियर कोर ग्रुप को मजबूत करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया का यह कार्यक्रम 2020 और 2024 ओलंपिक खेलों में अच्छा नतीजा लाने के लिये बनाया गया है।”

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777