कारोबार

सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

नई दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने एवं चांदी की कीमत में गिरावट का रुख देखने को मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में सोने के दाम में 15 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 44,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोने का दाम 44,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मांग में कमी और वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के कारण दिल्ली में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक चांदी की कीमत में 216 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 64,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 64,438 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ”कमजोर मांग के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में 15 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने एवं चांदी के दाम की बात की जाए तो सोने के मूल्य में गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 1,727 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह चांदी की कीमत 24.78 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777