उत्तराखंड

धूमधाम से मनाया गया SSB सीमांत मुख्यालय स्थापना दिवस

मसूरी: शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र क्यारकुली-भट्टा और आसपास अन्य क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई एंबुलेंस दी है। क्यारकुली भट्टा क्षेत्र में एंबुलेंस होने से नाग मंदिर-हाथी पांव रोड पर होने वाले हादसों में राहत बचाव कार्य करने मे काफी मदद मिलेगी। साथ ही अगर कोई ग्रामीण बीमार होगा तो उन्हें तत्काल 108 उपलब्ध हो जाएगी।

क्यारकुली के रहने वाले राकेश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से क्षेत्र में एक सरकारी एंबुलेंस की मांग की जा रही थी। इस विषय में ग्रामीणों द्वारा मसूरी विधायक गणेश जोशी से कई बार बात भी हुई और जिनके प्रयासों से एंबुलेंस की मांग पूरी हो पाई है।

एंबुलेंस मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मसूरी विधायक गणेश जोशी और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777