Amit Shah ने घर घर जाकर वोट मांगे

बोडेली, देवलिया। राज्य विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की पूर्वी गुजरात के आदिवासी क्षेत्र से पकड़ ढीली करने के प्रयास में भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कांग्रेस पर आदिवासियों को ‘शेख चिल्ली’ (अधूरे) के सपने दिखाने का आरोप लगाया।

शाह ने बुधवार को छोटा उदयपुर जिले के देवलिया गांव में घर-घर प्रचार अभियान आयोजित किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बूथ स्तरीय सभा को संबोधित किया। शाह ने गुजरात भाजपा की ‘विस्तारक’ पहल के तहत आदिवासी परिवार के साथ दोपहर का भोजन किया।

इसका लक्ष्य राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के साथ सीधे संपर्क स्थापित करना है।
बोडेली में स्वामी नारायण मंदिर के परिसर में आदिवासी नेताओं से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘बीते 22 वर्ष में आदिवासियों के विकास के लिए’ गुजरात की सत्तारूढ़ भाजपा की प्रशंसा की।

लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने आपको केवल सपने दिखाए हैं.. सपने जो पूरे नहीं होते, उन्हें शेख चिल्ली के सपने कहते हैं।’’ शाह राज्य भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं के साथ गांव में वोट मांगने के लिए घर-घर गए।

गौरतलब है कि भाजपा के गंभीर प्रयासों के बावजूद पूर्वी गुजरात के आदिवासी इलाकों में अब भी कांग्रेस की पकड़ बनी हुई है और वर्ष 2012 के चुनाव में पार्टी ने 28 विधानसभा सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी।
अपने संक्षिप्त वक्तव्य में शाह ने कहा कि गुजरात अब भी पार्टी का मजबूत गढ़ है और उन्हें इसे और मजबूत बनाना है और यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में पार्टी की स्थिति मजबूत बनी रहे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अकेले गुजरात में 48,000 पार्टी कार्यकर्ता दल के कार्यक्रमों, केंद्र और राज्य की हमारी सरकारों के कार्यों के बारे में लोगों को बताने के लिए घर-घर जाएंगेl

किसी भी पार्टी ने ऐसा कदम नहीं उठाया है। यहां पर भी आप बूथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ताओं को देख सकते हैं।’’ उन्होंने मोदी के नेतृत्व को पार्टी के लिए ‘गर्व की बात’ करार दिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777