साइबर संवाद

UP : सपा के तीन बागी विधायक थामेंगे भाजपा का दामन

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके तीन विधायक अब औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। गौरीगंज के राकेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज के अभय सिंह और कालपी के विनोद चतुर्वेदी 14 अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

राकेश प्रताप सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर 14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। सदस्यता ग्रहण समारोह गौरीगंज स्थित उनके निजी आवास ‘मंगलम’ में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने गौरीगंज के क्षेत्रवासियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। उनके आवास पर सदस्यता ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।

राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

तीनों विधायक फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा से अलग रुख अपनाने वाले विधायकों में शामिल रहे हैं। राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी के अलावा अभय सिंह ने भी भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। हाल में तीनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात भी की थी। राकेश प्रताप सिंह को सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जून 2025 में निष्कासित किया था। इसके बाद से वह पार्टी से अलग राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। अब 14 अक्टूबर को उनकी भाजपा में औपचारिक एंट्री होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777