खबर

थाना कोतवाली नगर फैजाबाद में जालसाजों का बोल-बाला

अयोध्या। कहते है कि पुलिस जितनी भी सख्ती कर ले लेकिन पुलिस के नाक के नीचे ही फ्रॉड करने वाले फ्रॉड कर लेते है। ऐसा ही एक मामला थाना कोतवाली नगर, फैजाबाद का सामने आया है। जहां पर कुछ लोग कंपनी बनाकर भोले भाले लोगों को अपनी जालशाजी में फंसा कर कंपनी के नाम मोटी रकम लगवाने का झंसा देतें है।

जालशाज रकम को दस माह में दोगुना होने की बात कह कर फंसा लेते है, लोग जालसाजों के झांसे में आकर मोटी रकम कंपनी को दे देते है। दस महीने बाद जब कोई व्यक्ति रकम वापस करने की बात करता है तो उसे रकम वापस न करने के साथ धमकी देने लगते हैं। इसी तरह माँ मिडिया कंपनी के खिलाफ अब तक तीन मुकदमा दर्ज हो गया है।

मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज हुआ है कैंट थाना क्षेत्र की विजय लक्ष्मी आर्या, थाना महाराजगंज क्षेत्र के भोलेंद्र प्रताप सिंह और थाना आलमबाग लखनऊ के मो सफीर सिद्दीकी ने थाना कोतवाली नगर, फैजाबाद में आदित्य मोहन (ग्रुप लीडर, मां मीडिया परिवार प्राइवेट लिमिटेड), हर्ष जयसवाल (एएमओ मां मीडिया परिवार प्राइवेट लिमिटेड),

राहुल मिश्रा(डायरेक्टर, मां मीडिया परिवार प्राइवेट लिमिटेड, मां वेलनेस हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड), कविता मिश्रा (डायरेक्टर, मां मीडिया परिवार प्राइवेट लिमिटेड, मां वेलनेस हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड) ने खिलाफ धारा 506,504,406,420 में मुकदमा दर्ज कराया है।

मो सफीर सिद्दीकी का कहना है कि इन लोगों ने हमसे संपर्क किया और अपने बिजनस के बारे में बताया जिसमें इन्होने अपनी कंपनी के बारे अपना मां मार्ट, मां कि रसोई पता गुदरी बाजार फैजाबाद व मां नीर (पानी) आदि अनेकों कार्य दिखा कर लुभावने तरीके से अच्छा रिटर्न देने को कहा।

मैं जालसाजों कि बात में आ कर अपना रुपया जालसाजों कि बताई हुई कंपनी में अलग-अलग समय पर थोड़ा-थोड़ा करके लगभग 4 लाख रूपए 10 माह में दुगना करने के लिए लगा दिया। जालसाजों द्वारा बताये गए हिसाब से कुछ हफ्ते तक पैसा नकद राशि में उनके बताये हुए रूप में दिया और उसके बाद देना बंद कर दिया गया।

तब पीडि़त ने डायरेक्टर राहुल मिश्रा से संपर्क किया तो राहुल मिश्रा ने बताया कि हम आपका पैसा कुछ दिन में देना शुरू करेंगे क्योंकि कंपनी अपना नया प्रोडक्ट लांच कर रही है, जिसमें कुछ पैसा प्रोडक्ट में इन्वेस्ट कर दिया है, इसलिए कंपनी आप सभी को पैसा नहीं दे पायी है।

दो महीने गुजर जाने के बाद फिर पीडि़त ने आदित्य मोहन जो कि कंपनी के ग्रुप लीडर व हर्ष जयसवाल जो कि कंपनी के एएमओ से जब संपर्क किया तो वह कहने लगे आपने पैसा कंपनी पर लगाया था और कंपनी में हम लोग ऐसा ही करके पैसा लेते है और देते नहीं है।

साथ ही जालसाजोंं ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे पिता कि सरकार में व पुलिस में अच्छी पकड़ है इसलिए हमारा कुछ नहीं होने वाला। यदि पुलिस में रिर्पोट की तो हम तुमको मरवा भी सकते हैं। थाना कोतवाली नगर, फैजाबाद पुलिस मामले को दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777