एडीटोरियल

आतंकी फंण्डिग पर दुर्दिन झेलेगा Pakistan

निगरानी सूची में आने के बाद Pakistan के लिए दूसरे देशों से कर्ज लेने या व्यापार करने में मुश्किल आएगी। Pakistan द्वारा हाफिज सईद और उसके संगठनों को आतंकी सूची में डालने के बावजूद उसका बचना आसान नहीं दिखाई नहीं दे रहा। अमेरिका और ब्रिटेन ने आतंकी फंडिंग के लिए Pakistan को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में निगरानी सूची में डालने का प्रस्ताव पेश किया है।

terrorist-pakistan-mumbai-blast
terrorist-pakistan-mumbai-blast

यही नहीं, फ्रांस और जर्मनी इसके समर्थन में भी उतर आये हैं। निगरानी सूची में आने के बाद Pakistan के लिए दूसरे देशों से कर्ज लेने या व्यापार करने में मुश्किल हो जाएगी। ध्यान देने की बात यह है कि FATF ने अपनी रिपोर्ट में Pakistan पर संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित आतंकी संगठनों व व्यक्तियों के वित्तीय लेन-देन पर रोक नहीं लगाने का दोषी पाया था।

पाकिस्तान में ये डर साफ देखा जा रहा है। हाफिज सईद और उसके संगठनों को आतंकी सूची में डालने के Pakistan के फैसले को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। लेकिन इस बार Pakistan के लिए FATF से बचना आसान नहीं है। Pakistan के खिलाफ आतंकी फंडिंग को लेकर पुख्ता सबूत उपलब्ध हैं।

1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777