दरअसल Pakistan लंबे समय तक दुनिया को दिखाने की कोशिश करता रहा है कि वह खुद आतंकवाद से पीड़ित है और उसे खत्म करने के लिए सारे प्रयास कर रहा है। लेकिन भारत ने अक्टूबर 2016 में FATF में पाकिस्तान में आतंकी संगठनों को हो रही भारी फंडिंग का मुद्दा उठाया था।
भारत का कहना था कि संयुक्त राष्ट्र संघ से अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की सूची में डाले गए लश्करे तैयबा, जमात उत दावा और जैश ए मोहम्मद के आतंकी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं और आतंकी हमलों के लिए फंड इकट्ठा कर रहे हैं।
इसके लिए भारत ने कई दस्तावेज भी प्रस्तुत किये थे। भारत के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए FATF ने इसकी जांच का फैसला किया और एशिया पैसिफिक ग्रुप (APG) को इस पर तीन महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा।
Back to top button