विविध

एक देश-एक चुनाव’ क्या आइडिया है! Nitish Kumar

One Nation-One Election, पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Nitish Kumar) का कहना है कि What an Idea! ‘एक देश-एक चुनाव’ को लेकर भारत में छिड़ी जंग के बीच अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी मोदी के इस आइडिए की प्रशंसा करते हुए सामने आ गए हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का कहना है कि यह काफी अच्छा आइडिया है, क्योंकि बार-बार चुनाव होने से लोग इसी में फंसे रहते हैं।

बता दें कि बजट सत्र की शुरुआत के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण में इस बात का जिक्र किया था। जिसके बाद इस पर चर्चा तेज हुई है। एक देश-एक चुनाव के तहत पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएंगे।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि अभी के समय में कभी मध्यावधि चुनाव होते हैं, तो कभी कोई और तरह के चुनाव चलते रहते हैं। मैं शुरू से इस बात को कह रहा हूं कि अगर ऐसा होता है तो अच्छा होगा। नीतीश (Nitish Kumar) ने कहा कि इस मुद्दे पर सभी पार्टियों से सहमति बनानी होगी, जो तत्काल संभव नहीं लगती है, पर बातचीत तो शुरू होनी ही चाहिए।

1 2Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777