नई मेजेंटा लाइन पर Delhi Metro हादसे की शिकार हो गई। यह हादसा Delhi Metro के कालिंदी कुंज डिपो में ट्रेन की मेंटेनेंस के दौरान हुआ बताया जाता है। कालकाजी से नोएडा को बोटेनिकल गार्डन के बीच इस ट्रेन को 25 दिसंबर से चलाया जाना है।
इस लाइन पर पिछले 6-7 महीनों से ट्रेनों का ट्रायल किया जा रहा है, लेकिन मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ट्रायल के बाद जब ट्रेन को मेंटेनेंस के दौरान वाशिंग के लिए शेड में लाया गया, तो यहां ट्रेन स्लोप पर बने ट्रैक से आगे बढ़ गई और दीवार से जा टकराई। इससे दीवार टूट गई और मेट्रो दीवार तोड़ती हुई बाहर जा पहुंची। शुक्र यह मनाईये कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने एक बयान जारी कर कहा कि यह हादसा मानवीय भूल का नतीजा है। क्योंकि मेंटीनेंस के दौरान ट्रेन के ब्रेक डिसेबल कर दिए जाते हैं और शेड से बाहर निकालते वक्त फिर से ब्रेक को एक्टिवेट किया जाता है। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हो पाया और ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।
Back to top button