राष्ट्रीय

Supreme Court ने रणबीर कपूर की Ramayana के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से किया इनकार

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि महाकाव्य के बारे में अलग विचार रखने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी फिल्म बनाने के लिए स्वतंत्र है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि फिल्म पहले से ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और जो लोग इसे देखना चाहते थे, वे देख चुके हैं। याचिकाकर्ता के वकील ने न्यायालय को बताया कि याचिका 23 नवंबर को पंजीकृत हुई थी लेकिन अब तक इसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘फिल्म रिलीज हो चुकी है। जो लोग इसे देखना चाहते थे, वे देख चुके हैं।’’ जब वकील ने दलील दी कि फिल्म में ‘‘कई तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है’’ तो न्यायमूर्ति बागची ने कहा, ‘‘उन्होंने अपनी समझ के अनुसार फिल्म बनाई है, आप अपनी समझ के अनुसार फिल्म बनाइए। अदालत का समय बर्बाद मत कीजिए।

यदि महाकाव्य के बारे में आपका अलग दृष्टिकोण है, तो उस पर आधारित फिल्म बनाइए।’’ वकील द्वारा जल्द सुनवाई के अनुरोध पर पीठ ने कहा कि मामले को उचित समय पर सूचीबद्ध किया जाएगा। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म निर्माताओं ने महाकाव्य को पर्दे पर प्रस्तुत करते समय पौराणिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ जिसे ‘रामायण: भाग एक’ के नाम से भी जाना जाता है, का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसका निर्माण नमित मल्होत्रा ​​ने किया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777