विश्‍व

रोहित शेट्टी की फिल्मों जैसा नजारा, अब किस ओर बढ़ चले हूती? खौफ में सऊदी

न डर है न मिसाइलों का खौफ है और ना ही अमेरिकी चीनी हथियारों से कोई हिचकिचाहट। हूतियों का ऐसा काफिला नजर आया। रेगिस्तान की धूल उड़ाता हुआ  काफिला उस दौर में आगे बढ़ रहा है जब यमन से लेकर सऊदी अरब और लाल सागर तक बारूद की आग भड़की हुई है। हूतियों का यह काफिला किसी भी देश के होश उड़ाने के लिए काफी है। दरअसल हूती और सऊदी की जंग अब अपने औसत स्तर से बाहर हो चुकी है। मतलब बेकाबू। हाल की बात करें तो एक तरफ हूती लड़ाके सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी राज तन्वुरा पर हमले का दावा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ लाल सागर के बंदरगाहों और राजधानी रियाद तक ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों की बरसात हो रही है। हूतियों के काफिले की ताजा तस्वीरें उस दौर की याद दिलाती है जब घोड़े, हाथियों और पैदल सेना का दौर हुआ करता था। गड़गड़ाहट की आवाज के साथ सेनाएं दुश्मन देश की ओर दौड़ पड़ती थीं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका ईरान टकराव के असर उसके बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ मोर्चाबंदी और तेज कर दी। बीते कुछ दिनों में सऊदी के ऊर्जा ठिकानों, बंदरगाहों और राजधानी रियाद को निशाना बनाकर किए गए दावों और जवाबी कार्रवाइयों ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी। सबसे बड़ा शोर सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी राज तन्वुरा को लेकर मचा है।

साथ ही उन्होंने लाल सागर के बंदरगाहों को लेकर चेतावनी भी जारी की। दूसरी ओर सऊदी गठबंधन ने यमन के हुदैदा, सादा और आमरान समेत कई इलाकों में हूती ठिकानों पर कार्रवाई करने और 24 सितंबर से अब तक 209 हवाई हमलों को नाकाम करने का दावा किया। वहीं यमन में अदन के करीब हूतियों की बढ़ती हलचल की खबरों के बीच सरकारी बलों ने सुरक्षा मोर्चे पर कड़ी तैयारी कर ली है। हालांकि यमनी सेना ने अदन के सुरक्षित होने का दावा किया, मगर हूतियों के आगे सऊदी बुरी तरीके से बेहाल नजर आ रहा है। ईरान के हथियारों का जखीरा इतना बड़ा है कि उसमें से कब क्या निकल जाए कोई नहीं जानता। अमेरिका और इसराइल अगर जंग पर आमादा है तो ईरान भी अरब मुल्कों की तरह नहीं है कि मदद के लिए यहां वहां ताकता रहेगा। वो इस मामले में खुद मुख्तार है और एक से बढ़कर एक हथियार उसके पास है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777