फ्लैश न्यूज

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से तय होगा दुनिया का भविष्य, आसियान से पीएम मोदी का संदेश

भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग अब समुद्र से अंतरिक्ष तक नई ऊंचाइयां छूने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मनीला में आयोजित 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, साइबर प्रशिक्षण, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष और युवा सहभागिता जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के कई प्रस्ताव रखे। उन्होंने कहा कि भारत और आसियान को केवल तकनीक का इस्तेमाल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मिलकर नई तकनीक विकसित करने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और आसियान देशों से क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने मुक्त, खुले, समावेशी और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करते हुए कहा कि भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, बल्कि आपसी सहयोग से तय होगा। पीएम ने आसियान की एकता और क्षेत्रीय केंद्रीय भूमिका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

2027 में रिश्तों के 35 साल पूरे होने पर खास तैयारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने आसियान देशों के साथ संबंधों को नई गति और गहराई दी है। वर्ष 2027 भारत-आसियान संबंधों के लिहाज से खास होगा। इस दौरान दोनों पक्षों के राजनयिक संबंधों के 35 वर्ष और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे होंगे। उन्होंने इस अवसर को संबंधों को और मजबूत बनाने के नए मौके के रूप में देखने पर जोर दिया।

आसियान पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव

सम्मेलन में पीएम मोदी ने आसियान देशों के पर्यटकों के लिए मुफ्त ई-वीजा की सुविधा देने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही नालंदा विश्वविद्यालय में आसियान के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाने की बात कही। इन पहलों का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच पर्यटन, शिक्षा और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है।

साइबर सुरक्षा से अंतरिक्ष तक साझा पहल

प्रधानमंत्री ने संयुक्त साइबर फॉरेंसिक प्रशिक्षण और अंतरिक्ष क्षेत्र में हैकाथॉन आयोजित करने सहित कई प्रस्ताव सामने रखे। इसके अलावा समुद्री सहयोग योजना और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। इन पहलों के जरिए भारत और आसियान तकनीक, सुरक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर काम कर सकेंगे।

तकनीक विकसित करने में भी भागीदार बनें भारत और आसियान

पीएम मोदी ने कहा कि बदलती दुनिया में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भारत और आसियान को तकनीक के केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि उसके विकास में साझेदार बनना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि साझा प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक सहयोग मजबूत होगा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता तथा विकास को नई दिशा मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान की एकता और केंद्रीय भूमिका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने दोनों पक्षों के संबंधों को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 भारत-आसियान संबंधों के लिए खास होगा। इस वर्ष दोनों पक्षों के संबंधों के 35 साल और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच साल पूरे होंगे। प्रधानमंत्री ने आसियान देशों के पर्यटकों के लिए मुफ्त ई-वीजा, नालंदा विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति बढ़ाने, संयुक्त साइबर फॉरेंसिक प्रशिक्षण, अंतरिक्ष हैकाथॉन और समुद्री सहयोग योजना समेत कई और प्रस्ताव भी रखे।

7 प्वांइट में समझे पीएम मोदी की बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला में 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

भारत और आसियान देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, साइबर प्रशिक्षण, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के प्रस्ताव रखे।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और आसियान को तकनीक का केवल इस्तेमाल नहीं, बल्कि मिलकर विकास भी करना चाहिए।

दोनों पक्षों को क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग के लिए मिलकर काम करने की जरूरत बताई।

मुक्त, खुले, समावेशी और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन किया।

पीएम मोदी ने कहा कि क्षेत्र का भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, बल्कि आपसी सहयोग से तय होगा।

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से तय होगा क्षेत्र का भविष्य

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777