लखनऊ में भव्य छठ महापर्व, CM योगी ने दिया सूर्य को अर्घ्य; भोजपुरी समाज ने उठाई कई मांगें
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 43वें छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। 15 और 16 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम करीब 4 बजे भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य देकर कार्यक्रम की शुरुआ
योगी ने छठ पर्व की महत्ता बताई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व को प्रकृति की उपासना, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और भारतीय सनातन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया। उन्होंने भोजपुरी समाज की ओर से भोजपुरी भाषा और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व ने देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी आयोजन की सराहना करते हुए अखिल भारतीय भोजपुरी समाज और आयोजकों को बधाई दी।
त की। इस दौरान छठ घाट पर आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा और पवन सिंह चौहान, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नम्रता पाठक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय और अम्बरीश राय ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
प्रभुनाथ राय ने उठाईं प्रमुख मांगें
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने अपने स्वागत भाषण में भोजपुरी भाषा, लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, भोजपुरी अकादमी की कार्यकारिणी के गठन और भोजपुरी भाषियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने छठ महापर्व पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग भी उठाई। प्रभुनाथ राय ने कहा कि भोजपुरी समाज पिछले कई वर्षों से भाषा और संस्कृति के संरक्षण के साथ छठ महापर्व को देशभर में पहचान दिलाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
200 कलाकारों ने बांधा समां
छठ महापर्व के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का बड़ा केंद्र रहे। 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 नवंबर की सुबह 8 बजे तक चलता रहा। करीब 200 कलाकारों ने छठ गीत, भोजपुरी लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने पारंपरिक छठ गीतों और अपने लोकप्रिय लोकगीतों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर छठ घाट तालियों से गूंज उठा।
भोजपुरी फिल्म अभिनेता पंकज केसरी ने भोजपुरी संवादों और छठ महापर्व की महत्ता से जुड़ी प्रस्तुति दी। मुंबई से आईं बॉलीवुड गायिका हनी प्रिया ने छठी मइया के भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए। वहीं वाराणसी की लोक गायिका तनु प्रियंका सिंह ने देसी भोजपुरी अंदाज में पारंपरिक छठ गीत पेश किए। इसके अलावा कई अन्य कलाकारों ने भी लोक संगीत और छठ गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
कई क्षेत्रों की हस्तियां हुईं सम्मानित
आयोजन के दौरान प्रशासन, समाजसेवा, चिकित्सा, बैंकिंग, पत्रकारिता और सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान देने वाली कई विभूतियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव आवास एवं नगर विकास पी. गुरु प्रसाद, लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी, संयुक्त पुलिस आयुक्त बब्लू कुमार, आरएमएल संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, निदेशक सूचना विशाल सिंह, नगर आयुक्त गौरव कुमार और डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय समेत कई अधिकारी शामिल रहे।
इसके अलावा बैंकिंग, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ पद्मश्री मालिनी अवस्थी, लोक गायिका तनु प्रियंका सिंह, भोजपुरी अभिनेता पंकज केसरी और बॉलीवुड गायिका हनी प्रिया को भी सम्मानित किया गया।
20 लाख तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के मुताबिक, लखनऊ में इस वर्ष छठ महापर्व के दौरान करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे। वहीं देशभर में करीब 35 से 40 करोड़ लोगों के छठ पर्व मनाने का दावा किया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने करीब दो महीने तक तैयारी की। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम लखनऊ, लखनऊ विकास प्राधिकरण, सिंचाई, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन आत्मप्रकाश और मनीष पंडित ने किया। राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय ने भोजपुरी समाज के पिछले वर्षों के कार्यों की जानकारी दी, जबकि राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, अधिकारियों, कलाकारों, पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।



