राज्य

गोमती तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छठी मइया के गीतों से गूंजा सीताकुंड धाम, सैकड़ों व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

संतान प्राप्ति, पुत्र की लंबी उम्र व परिवार की समृद्धि की कामना के साथ छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने रविवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। आदि गंगा गोमती के सीताकुंड धाम पर छठ माता के गीतों से वातावरण नैसर्गिक रहा। सोमवार की भोर सीताकुंड तट से कमर तक पानी में खड़ी होकर व्रत रखने वाली महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर कठिन छठ व्रत को पूरा करेंगी।
चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को सीताकुंड धाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ीं।

दोपहर बाद से चौक, विवेकनगर, रूहट्ठा गली, शास्त्रीनगर, विनोबापुरी समेत अन्य मोहल्लों से व्रत रखने वाली महिलाएं अपने परिवार के साथ सीताकुंड धाम की ओर से निकले। गाजे-बाजे के साथ के साथ लोक मंगल गीत गाते हुए धाम पहुंचें। सीताकुंड धाम की सीढ़ियों से लेकर सीताकुंट तट तक बनाई गई वेदियों (पिंड) पर व्रत रखने वाली महिलाओं ने रविवार की शाम से पूजा अर्चना शुरू किया। यहां कठिन व्रत रखने वाली महिलाओं के साथ पूजा अनुष्ठान में बच्चे व उनके परिजन भी सहयोग किए।

छठ माता की पूजा देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां व अन्य लोग सीताकुंड धाम पर उमड़ें। देर रात पूजा पाठ के बाद मंगलगान करते हुए व्रत रखने वाली महिलाएं व उनके परिजन अपने घर को लौटें। सोमवार की भोर फिर से महिलाएं सीताकुंड धाम पहुंचेंगी। जहां पर गोमती नदी में कमर तक पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। यहां दान पुण्य के बाद कठिन छठ पर्व व्रत का समापन होगा।

पालिका ने कसी कमर

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रवीन कुमार अग्रवाल व ईओ लालचंद्र सरोज व अन्य डाला छठ पर्व को लेकर सीताकुंड घाट पर व्यवस्थाएं मुकम्मल करने में जुटे रहे। सफाई कर्मियों की भारी भरकम टीम के साथ लगातार व्यवस्था मुकम्मल की जाती रही। इसके अलावा पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था भी की गई। यहां पर अस्थाई कपड़ा बदलने और मोबाइल टायलेट की व्यवस्था भी की गई।

गोमती मित्र मंडल ने भी निभाई जिम्मेदारी

सीताकुंड धाम पर कोई भी धार्मिक अनुष्ठान होता है तो गोमती मित्र मंडल समिति के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। डाला छठ पर्व पर होने वाले पूजा अनुष्ठान मित्र मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार जुटे रहें। लोगों के घाट पर स्नान करने से लेकर सफाई आदि की व्यवस्था में लगातार मित्र मंडल के लोग जुटे रहे। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, रतन कसौधन, रमेश माहेश्वरी, दिनकर सिंह, संत कुमार प्रधान, सोनू सिंह, विपिन सोनी आदि लोग व्यवस्था मुकम्मल करने में लगे रहे। गोमती मित्रों ने सुबह करीब तीन घंटे तक धाम पर श्रमदान किया।

स्वर्णकार समाज की टीम ने भी किया सहयोग

यहां पर पूजा पाठ का आयोजन मुख्य रूप से स्वर्णकार समाज की ओर से किया जाता है। स्वर्णकार परिवार की महिलाएं पूजा पाठ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। पूरे सप्ताह भर समाज के जिलाध्यक्ष राज कुमार सोनी के नेतृत्व में विनोद सोनी, मुन्ना लाल सोनी, नीरज सोनी, सुरेंद्र सोनी आदि व्यवस्था में लगे हुए हैं।

मझुई नदी के विरमलपुर घाट पर उमड़ा जनसैलाब

जयसिंहपुर : जयसिंहपुर क्षेत्र के विरमलपुर गांव के समीप मझुई नदी घाट और कटात पुरूषोत्तमपुर गांव के सार्वजनिक तालाब पर छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महापर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाएं शाम होते ही पूजन सामग्री और फलों से सजे दउरे के साथ घाटों पर पहुंचीं। नदी और तालाब के पानी में खड़े होकर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

इस दौरान पुरुषों ने पूजा सामग्री और फलों से भरा दउरा घाट तक पहुंचाने में सहयोग किया। छठ गीतों और पारंपरिक लोकगीतों से घाटों का वातावरण भक्तिमय बना रहा। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विरमलपुर गांव के समीप मझुई नदी घाट पर छठ पूजा की परंपरा करीब दस वर्ष पहले शुरू हुई थी। उस समय सुलतानपुर और अंबेडकरनगर जनपद के आसपास के गांवों की कुछ महिलाओं ने यहां पूजा की शुरुआत की थी।

गाजे-बाजे के साथ व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

दोस्तपुर : डाला छठ पर्व पर रविवार शाम शाही पुल के पास स्थित पक्के सगरा पर सैकड़ों व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और पति-पुत्र की दीर्घायु की कामना की। घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गाजे-बाजे के साथ महिलाओं के पहुंचने से मेले जैसा माहौल रहा। समाजसेवियों ने प्रसाद वितरण किया। सुरक्षा के लिए पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारी तैनात रहे।

विजेथुआ धाम में मकरी कुंड पर उमड़े लोग

सूरापुर : विजेथुआ महावीर धाम स्थित मकरी कुंड सरोवर घाट पर रविवार शाम गाजे-बाजे के साथ पहुंचीं व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्यदेव की उपासना की। हाथों में सूप, गन्ना, फल और ठेकुआ का प्रसाद लेकर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद धूप-दीप जलाकर पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि व आरोग्यता की कामना की। दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं की श्रद्धा देखते ही बनी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777