विश्‍व

गड़बड़ी आपने की और जिम्मेदार भारत को ठहरा रहे, पीयूष गोयल ने हंसते-हंसते ही यूरोप को रुला दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु संकट के लिए यूरोपीय देशों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन देशों का कार्बन उत्सर्जन में बहुत बड़ा योगदान है, जबकि 2015 में पेरिस में हुए COP21 सम्मेलन में जलवायु वित्त (क्लाइमेट फाइनेंस) को लेकर किए गए अपने वादों को पूरा करने में वे विफल रहे हैं। ‘बर्लिन ग्लोबल डायलॉग’ के दौरान एक गोलमेज चर्चा में बोलते हुए, गोयल ने कहा कि यूरोप की आबादी दुनिया की कुल आबादी का शायद 3 या 4 प्रतिशत ही है, फिर भी कार्बन उत्सर्जन में उनका योगदान बहुत अधिक है। इसके विपरीत, भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन योगदान शायद 10 या 15 प्रतिशत से भी कम है। पीयूष गोयल कहते हैं कि वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में भारत का योगदान 3 प्रतिशत से भी कम है। गोयल ने कहा आखिर इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार कौन है? ओजोन परत को नुकसान कहाँ पहुँचा? वातावरण में इतना सारा कार्बन किसने भेजा? मैं दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता हूँ, लेकिन वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में मेरा योगदान 3 प्रतिशत से भी कम है। आप (यूरोप) शायद दुनिया की 3% या 4% आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, फिर भी इन कार्बन उत्सर्जनों यानी इस गड़बड़ी में आपका योगदान बहुत बड़ा है। यह समस्या आपके कारण पैदा हुई है। आज भी, जब हम यहाँ बैठे हैं, तो प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन में मेरा योगदान शायद आपके योगदान का 10 या 15 प्रतिशत से भी कम है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777