फ्लैश न्यूज

RSS स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, बोले- ‘राष्ट्र-प्रथम’ की भावना देश को बनाएगी और मजबूत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने राष्ट्र-प्रथम की भावना, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज के उत्थान के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री ने संघ को अपने परिश्रम और सेवाभाव से आगे बढ़ाने वाली विभूतियों को भी नमन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने उन सभी लोगों के योगदान को भी याद किया, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम और सेवाभाव से संघ को सींचा और संवारा है।

‘राष्ट्र-प्रथम’ की भावना देश को करेगी सशक्त

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ अपने शताब्दी वर्ष की यात्रा पूरी की है। उनके मुताबिक, अनगिनत स्वयंसेवकों ने समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र-प्रथम की भावना से समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यह भावना आने वाले समय में भी देश को अधिक सशक्त और मजबूत बनाने में योगदान देगी।

देवेंद्र फडणवीस ने भी दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी एक्स पर पोस्ट कर आरएसएस के स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रसेवा, मानवीय मूल्यों और विकसित भारत के संकल्प के साथ काम करने वाले सभी स्वयंसेवकों और सेविकाओं को शुभकामनाएं दीं।

फडणवीस ने अपने संदेश में संघ के उन कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा, जो राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को समर्पित कर रहे हैं और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं।

आरएसएस मना रहा शताब्दी वर्ष

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर नागपुर में मंगलवार को विजयादशमी उत्सव का आयोजन भी किया गया। स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस के संदेशों में राष्ट्रसेवा, सामाजिक प्रतिबद्धता और स्वयंसेवकों के योगदान का उल्लेख किया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777