घर पर सैलून जैसा निखार पाने के लिए सोने से पहले अपनाएं यह Night Foot Care
भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग स्किन केयर का तो ध्यान रखते हैं, लेकिन पैरों का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। आप अपने फुट की केयर जरुर करें। अगर आप थोड़ी मसाज, मॉइश्चराइजेशन, स्ट्रेचिंग, नेल केयर जैसी चीजों को भी अपने फुट केयर रुटीन में शामिल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके पैर हमेशा मुलायम बने रहेंगे। जानिए कैसे करें अपना नाइट फुट केयर
रात को सोने से पहले ऐसे करें पैरों की देखभाल
इसके लिए आपको अपने पैरों की समस्या को समझना होगा। पैरों का ध्यान से देखें कि कहां उनमें सूजन आ रही है, नाखूनों का रंग कैसा है, कॉर्न की समस्या है या नहीं और एड़ियां फटी हैं तो किस स्तर तक। आपको यह तय करने में मदद करेगा कि आपको किस तरह का फुट केयर करना चाहिए। यदि एड़ियों में हल्की दरारें आ रही हैं या पैरों के तलवों की त्वचा में रुखापन आ रहा है, तो यह सही समय है पैरों की देखभाल का।
गुनगुने पानी से पैरों को साफ करें
जैसा कि हम दिन भर चलते हैं, कभी चप्पलों में तो कई बार नंग पैर। ऐसे में आपको पैरों के तलवों को हर तरह की गंदगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए रात को सोने से पहले पैरों को जरुर धोएं।
पैरों को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर रहता है। इससे पैरों को आराम मिलता है, थकान दूर होती है और सूजन में भी कमी आती है। यदि आपके पैर थके हुए कुछ समय के लिए इप्सम सॉल्ट या सेंधा नमक पानी में डालकर पैर भिगो दें। ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे पैरों की खुश्की बढ़ जाती है।
फिर पैर साफ करने के बाद तौलिए से अच्छे तरह पैर पोंछ लें। उंगलियों के बीच में नमा रह जाती है जो बनी रहे तो फंगल इंफेक्शन हो जाता है। इसलिए इस जगह को अच्छे से तौलिए से साफ कर लें।
एड़ियों और तलवों पर लगाएं मॉइश्चराइजर
पैरों को मुलायाम बनाना है, तो आप उनपर मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं। मॉइश्चराइजेशन के लिए आप अच्छी फुट क्रीम, वैसलीन या गहराई से नमी देने वाला मॉइश्चराइज लगाएं क्योंकि यहां की त्वचा थोड़ी सख्त होती है, इसलिए ऐसी क्रीम होनी चाहिए, जो देर तक नमी बनाएं रखे।
पैरों की हल्की मालिश करें
जब आप पैरों में मॉइश्चराइजर लगा लें, इसके बाद पैरों की कुछ समय तक मालिश जरुर करें। पैरों की दिन भर की थकान दूर हो सकती है।
वहीं पैरों की देखभाल में नाखूनों को नजरअंदाज नहीं करें। इसलिए नाखूनों में गंदगी जमा है, तो उसे साफ करें। क्यूटिकल बढ़ने पर क्यूटिकल क्रीम लगाकर उन्हें सॉफ्ट करें और फिर क्यूटिकल कटर से साफ करें। नाखूनों को फाइल के करके इनको अच्छी शेप दें।



