विश्व
भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? Marco Rubio ने दिया बड़ा अपडेट
मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद रूबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसको लेकर अच्छी खबर सामने आ सकती है।
वेनेजुएला के तेल पर भारत की तारीफ
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारत वेनेजुएला के कच्चे तेल को रिफाइन करके दुनिया की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। भारत की क्षमता की तारीफ करते हुए रूबियो ने कहा, “भारत एक रिफाइनिंग महाशक्ति है। उनके पास भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता है और उन्होंने अतीत में भी ऐसा किया है।



