मनोरंजन

63 साल की दादी ने दिलजीत दोसांझ के गाने पर कस कर लगाए ठुमके

सोशल मीडिया ने घर पर बैठे कई लोगों को रातों रात स्टार बनाया है। इन सितारों में से एक हैं डांसिंग दादी। इंटरनेट की सेंसेशन कही जाने वाली रवि बाला शर्मा को डांसिंग दादी या देशी दादी के नाम से सोशल मीडिया पर जाना जाता है। रवि बाला शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। इस बार 63 साल की डांसिग दादी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने- तेरा लवर पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। रविवार को पोस्ट किए गए इस वीडियो को 44k से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

उम्र तो बस एक नंबर है और 63 साल के रवि बाला शर्मा इस कहावत को काफी हद तक सही साबित करती हैं। वह इंस्टाग्राम पर हैं और उनके अकाउंट पर 154k फॉलोअर्स हैं। लेटेस्ट वीडियो में देसी दादी को धारीदार टी-शर्ट और पैंट के साथ स्वेटशर्ट पहने देखा जा सकता है। अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ द्वारा गाए गए इस लोकप्रिय गीत पर परफॉर्म करते हुए उनके हाव-भाव एकदम शानदार हैं और उनके चेहरे पर एक खूबसूरत मुस्कान है।

कमेंट सेक्शन रवि बाला शर्मा के शानदार डांस मूव्स के लिए प्रशंसा के शब्दों से भरा हुआ है। दिलजीत दोसांझ के गाने लवर को 48 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777